सुनील जोशी हत्याकांडः कोर्ट आज तय करेगी आरोप
मध्य प्रदेश के आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड को लेकर कोर्ट आज आरोप तय करेगी। इस हत्याकांड में कुल आठ आरोपी हैं, जिनमें मुख्य आरोपी प्रज्ञा सिंह भोपाल जेल में, लोकेश शर्मा व राजेन्द्र चौधरी अन्य मामलों के चलते पंचकूला जेल में और हर्षद राजस्थान की जेल में बंद है।
देवास (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड को लेकर कोर्ट आज आरोप तय करेगी। इस हत्याकांड में कुल आठ आरोपी हैं, जिनमें मुख्य आरोपी प्रज्ञा सिंह भोपाल जेल में, लोकेश शर्मा व राजेन्द्र चौधरी अन्य मामलों के चलते पंचकूला जेल में और हर्षद राजस्थान की जेल में बंद है। चार अन्य आरोपी वासुदेव परमार, रामचरण पटेल,जितेंद्र शर्मा और आनंदराज कटारिया जमानत पर फिलहाल बाहर हैं। इस मामले में बहस पूरी हो चुकी है। आज साध्वी प्रज्ञा सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोप सुनाए जाएंगे।
पढ़ेंः संघ के इशारे पर नाच रही मोदी सरकार
गौरतलब है कि आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी की 29 दिसंबर, 2007 को एमपी के देवास इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मध्य प्रदेश पुलिस पहले ही इस मामले की जांच बंद कर चुकी थी। यूपीए सरकार के दौरान एनआईए की मांग के बाद पुलिस ने फिर से मामला खोला था और देवास में आरोपपत्र दायर किया था। हालांकि, बीते दिनों एनआईए ने पर्याप्त सबूतों के अभाव में यह केस मध्य प्रदेश को ट्रांसफर कर दिया था।