'नेहरू ने एक साजिश के तहत नेताजी को मरवाया'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत किसी विमान हादसे में नहीं हुई है, बल्कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक साजिश के तहत उन्हें मरवाया था। यह आरोप नेताजी की प्रपौत्री राज्यश्री चौधरी ने लगाए हैं। राज्यश्री ने दावा किया कि नेताजी की मौत से जुड़े दस्तावेज प्रधानमंत्री कार्यालय और पश्चिम
जयपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत किसी विमान हादसे में नहीं हुई है, बल्कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक साजिश के तहत उन्हें मरवाया था। यह आरोप नेताजी की प्रपौत्री राज्यश्री चौधरी ने लगाए हैं। राज्यश्री ने दावा किया कि नेताजी की मौत से जुड़े दस्तावेज प्रधानमंत्री कार्यालय और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री कार्यालय के पास मौजूद हैं।
इसके सार्वजनिक होने से ही नेताजी की संदिग्ध मौत से पर्दा उठ सकता है। जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज जो भ्रष्टाचार पनप रहा है उसकी नींव नेहरू ने ही रखी थी। गांधी-नेहरू परिवार आज भी भ्रष्टाचार की जड़ सींच रहा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री यहां राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन में भाग लेने पहुंची हुई थी।
मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट से सत्य आ सकता है सामने
उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने रूसी तानाशाह स्टालिन के जरिए अमानवीय यातनाएं देकर साइबेरिया में नेताजी को मरवाया है। उन्होंने कहा कि यह बात बाकायदा तथ्यों पर आधारित है। राज्यश्री ने कहा कि मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट बिना संपादित किए संसद में रख दी जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।