जम्मू विश्विद्यालय के बाहर एनएसयूआई का प्रदर्शन, स्मृति ईरानी का फूंका पुतला
एनएसयूआई के सदस्यों ने जम्मू विश्विद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला भी फूंका
राज्य ब्यूरो, जम्मू। एनआईटी श्रीनगर में पढ़ रहे गैर कश्मीरी छात्रों के समर्थन में जम्मू में विद्यार्थी संगठनों के प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जम्मू विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला भी जलाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मृति ईरानी गैर कश्मीरी विद्यार्थियों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही हैं। एनएसयूआई ने इस मामले में राज्य के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि वह विद्यार्थियों के मुद्दे पर पूरी तरह से चुप हैं। इससे पहले उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय में कक्षाओं का भी बहिष्कार किया।