विलेन बने बिन्नी, वाइफ का भी जमकर उड़ा मजाक
इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस की नजर में सबसे बड़े विलेन बन गए बिन्नी और उनका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया गया।
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने अपना पहला टी 20 मैच महज एक रन से गवां दिया। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस की नजर में सबसे बड़े विलेन बन गए बिन्नी और उनका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया गया। इसके साथ उनकी पत्नी को भी क्रिकेट फैंस ने अपना निशाना बनाया।
बिन्नी ने एक ओवर में लुटाए थे सबसे ज्यादा रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी 20 मैच में बिन्नी ने 11वां ओवर डाला। इस ओवर में इंडीज के बल्लेबाज इविन लेविस ने लगातार 5 छक्के लगाए और उनके ओवर में कुल 32 रन बने। बिन्नी भारत के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। यही सबसे बड़ी वजह रही कि वो क्रिकेट फैंस की नजरों में विलेन बन गए।
बिन्नी की वाइफ पर भी हुए कमेंट
बिन्नी की वाइफ स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर हैं और जब भी फैन्स को बिन्नी पर गुस्सा निकालना होता है तो मयंती भी निशाने पर आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, कई लोगों ने लिखा
- स्टुअर्ट बिन्नी ने लाइफ में एक ही अचीवमेंट किया है कि उनकी वाइफ मयंती हैं।
- एक फैन ने कमेंट किया कि दुनिया की मिस्ट्री कभी सॉल्व नहीं हो सकती जिसमें से एक है स्टुअर्ट बिन्नी का सिलेक्शन टीम में कैसे होता है।
- एक यूजर ने लिखा, कि अब रामगोपाल वर्मा बिन्नी की बायोपिक बनाएंगे जिसमें लीड एक्टर अभिषेक बच्चन होंगे।
- हालांकि बिन्नी के लिए एक पॉजिटिव कमेंट भी आया, एक यूजर ने लिखा युवराज ने 5 छक्के खाने के बाद 6 छक्के लगाए थे, बिन्नी भी कुछ ऐसा ही सोच सकते हैं।