Move to Jagran APP

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की हड़ताल खत्म, सरकार ने ली राहत की सांस

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया है। 12 दिन से चली आ रही इस हड़ताल के खत्म होने से दिल्ली सरकार ने राहत की सांस ली है।

By Sudhir JhaEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2015 12:04 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2015 06:30 PM (IST)
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की हड़ताल खत्म, सरकार ने ली राहत की सांस

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया है। 12 दिन से चली आ रही इस हड़ताल के खत्म होने से दिल्ली सरकार ने राहत की सांस ली है। निगम के सफाई कर्मचारी वेतन देने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। जिसकी वजह से जगह जगह कूड़े का ढेर लगा था और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

loksabha election banner

इससे पहले निगम के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया था। दिल्ली सरकार को आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा था कि 15 जून तक नगर निगम कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाए। पिछले कई दिनों से चल रही निगम कर्मचारियों की हड़ताल के बाद कूड़ा-कूड़ा हो रही दिल्ली में कचरे पर राजनीति शुरू हो गई थी।

शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हड़ताल कर रहे एमसीडी कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें केंद्र और दिल्ली सरकार को अपनी ताकत दिखानी होगी। ताकत दिखाते ही उनका काम आसानी से हो जाएगा।

इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कूड़े को लेकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लगातार ट्वीट किए और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा की, 'ट्रांसफर-पोस्टिंग कौन करेगा? एसीबी कौन चलाएगा? ये सब बताने के लिए संविधान विशेषज्ञ है' एक अन्य ट्वीट के में लिखा है कि 'कूड़ा उठाने के लिए कोई संविधान, संविधान विशेषज्ञ है क्या, अगर कोई संविधान विशेषज्ञ नहीं है तो कूड़ा विशेषज्ञ भी चलेगा।'

काफी दिनों से अधिकारों को लेकर चली आ रही लड़ाई पर भी उन्होंने ट्वीट किया कि, 'चित भी मेरी, पट भी मेरी, अंटा मेरे बाबा का... नगर निगम के मामले में गृह मंत्रालय यही तो कर रहा है।' एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि जिस तरह दिन में 10 बार एमएचए और एलजी साहब कहते रहते हैं कि दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग हमारा काम है। एसीबी हमारे पास है। फाइल हम देखेंगे। 10 दिन में एक बार भी ये क्यूं नहीं कहते कि कूड़ा भी हम उठवा देंगे।

एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि, एमसीडी के अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग गृहमंत्रालय तय करेगी, उनसे कूड़ा केजरीवाल उठवाएंगे? असफर काम न करें तो एक्शन गृह मंत्रालय लेगी और कर्मचारियों की सैलरी का इंतजाम केजरीवाल करेंगे? नगर निगम में ट्रांसफर की अप्रैल में गई फाइलें तो गृह मंत्रालय ने रोक ऱखी है जबकि सैलरी केजरीवाल देंगे, कूड़ा केजरीवाल उठवाएंगे?

गौरतलब है कि पिछले तीन माह से वेतनमान नहीं मिलने पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के धरनारत सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी है। निगम प्रशासन और हड़ताली कर्मचारियों के बीच वार्ता का अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। इस बीच दिल्ली की सड़कें और गलियां कूड़े से भर चुकी है और लोगों की जिंदगी मुहाल हो गई है।

पढ़ेंः सोमनाथ भारती के खिलाफ केस दर्ज, हो सकते हैं गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.