मनाली बंद : एनजीटी ने अपने दिए आदेश पर लगाई रोक, खत्म हो सकती है हडताल
मनाली रोहतांग मार्ग पर चल रही टूरिस्ट टेक्सीयों की हड़ताल मुमकिन है अब खत्म हो जाए। टूरिस्ट टेक्सियों से पर्यावरण शुल्क वसूलने के मामले में एनजीटी ने अपने ही फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। हालांकि एनजीटी ने इस मार्ग पर टेक्सियों की संख्या को सीमित कर 1000 तक
मनाली। मनाली रोहतांग मार्ग पर चल रही टूरिस्ट टेक्सीयों की हड़ताल मुमकिन है अब खत्म हो जाए। टूरिस्ट टेक्सियों से पर्यावरण शुल्क वसूलने के मामले में एनजीटी ने अपने ही फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। हालांकि एनजीटी ने इस मार्ग पर टेक्सियों की संख्या को सीमित कर 1000 तक किए जाने के आदेश को बदलने से उसने साफ इंकार कर दिया है।
गौरतलब है कि एनजीटी के टैक्सी ऑपरेटरों से पर्यावरण शुल्क वसूलने के खिलाफ टैक्सी ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए थे। इसकी वजह से यहां आने वाले सैलानी काफी परेशान हो रहे थे। लेकिन अब एनजीटी के अपने ही आदेश पर रोक लगाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि टैक्सियों का परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा। हड़ताल निपटने के लिए रोहतांग के लिए प्रशासन ने बसों की व्यवस्था करवा रखी है लेकिन यह नाकाफी साबित हो रही है।
तस्वीरों में देखें: मनाली में टैक्सियों की हड़ताल
एक 42 सीटर बस में 60 या इससे भी ज्यादा पर्यटक ढूंसे जा रहे हैं। रोहतांग का सफर शुरू करने से पहले टिकट लेने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ रहा है। इधर, भुंतर, कुल्लू तथा अन्य क्षेत्रों में भी टैक्सियों के पहिए थमे हुए हैं। हड़ताल के कारण कुल्लू के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटक नहीं जा पा रहे हैं।
शुक्रवार को टैक्सी ऑपरेटरों ने पूरे प्रदेश में हड़ताल का आह्वïान किया है। इसके कारण पर्यटकों को हर जगह परेशानी झेलनी पड़ रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पाई है।