Move to Jagran APP

तूफान, हिमस्खलन की चेतावनी से घाटी अलर्ट, आपदा से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार

जम्मू-कश्मीर में मौसम के तेवर फिर कड़े हो गए हैं। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ उच्चपर्वतीय इलाकों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे ठंड फिर लौट आई।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Fri, 11 Mar 2016 09:07 PM (IST)Updated: Fri, 11 Mar 2016 09:54 PM (IST)
तूफान, हिमस्खलन की चेतावनी से घाटी अलर्ट, आपदा से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में मौसम के तेवर फिर कड़े हो गए हैं। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ उच्चपर्वतीय इलाकों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे ठंड फिर लौट आई। हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान ने एडवाइजरी जारी कर तूफान और हिमस्खलन की चेतावनी दी है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। बर्फबारी का असर अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी दिख सकता है।

loksabha election banner

ये भी पढ़ें- त्राल मुठभेड़ में मारा गया आतंकी 10वीं क्लास का टॉपर निकला

जम्मू संभाग के नत्थाटॉप, किश्तवाड़ के संथनटॉप और कश्मीर के युसुमर्ग, जोजिला, पीरपंचाल समेत सभी उच्चपर्वतीय इलाके बर्फ की हल्की सफेद चादर के नीचे छिप गए हैं। बिगड़े मौसम को देखते हुए श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ हटाने का काम भी मौसम साफ होने तक स्थगित कर दिया गया है।

श्रीनगर लेह से भी ठंडा

लेह में अधिकतम तापमान 13.3 व श्रीनगर में 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 6.2 व गुलमर्ग में 2.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

चार धाम में हल्का हिमपात

देहरादून : बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री, यमुनोत्री, डोडीताल व हरकी दून में भी हल्की बर्फबारी हुई। हिमपात से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हुए। मैदानी जिलों में दिनभर बादल छाए रहे।

रोहतांग में एक फुट बर्फ

शिमला : हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में एक फुट बर्फ गिरी है। इसके अलावा कई स्थानों पर बारिश भी हुई है। लाहुल-स्पीति में भी हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में बारिश

दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में शाम को बारिश हुई। हरियाणा में तो ओले भी गिरे। इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.