चुनावी बहस में हिंसा, केरल के मंत्री और वाम प्रत्याशी घायल
केरल में एक टीवी चैनल की चुनावी बहस के दौरान हिंसा और पथराव की घटना हुई। इसमें राज्य के श्रम मंत्री शिबू बेबी जॉन और उनके प्रतिद्वंद्वी वाम मोर्चा के एन. विजयन पिल्लई घायल हो गए।
कोल्लम, आइएएनएस। केरल में एक टीवी चैनल की चुनावी बहस के दौरान हिंसा और पथराव की घटना हुई। इसमें राज्य के श्रम मंत्री शिबू बेबी जॉन और उनके प्रतिद्वंद्वी वाम मोर्चा के एन. विजयन पिल्लई घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चुनावी बहस शुरू होने के कुछ ही देर बाद कुछ लोग हिंसक हो गए। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के प्रत्याशी पिल्लई पर कुर्सियों से हमला किया गया जिससे उनके पैर में चोटें लगीं। जॉन ने बताया जब वह एक श्रोता के सवाल का जवाब दे रहे थी तभी हंगामा शुरू हो गया और वहां अफरातफरी मच गई। तभी एक पत्थर उनके माथे पर लगी और वह घायल हो गए।
जॉन रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चावरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। वह पिछले दो बार से इस सीट से विजयी रहे हैं। इससे पहले उनके पिता स्वर्गीय बेबी जॉन ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।