पुलिस के हत्थे चढ़े नेहरू की कटार चुरानेवाले
चाणक्यपुरी स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की एंटीक सोने की कटार चोरी होने की गुत्थी अपराध शाखा ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली । चाणक्यपुरी स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की एंटीक सोने की कटार चोरी होने की गुत्थी अपराध शाखा ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस ने संग्रहालय के दो हाउस कीपिंग कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी हुई कटार बरामद कर ली है।
नेहरू को सऊदी अरब से गिफ्ट में मिली ऐतिहासिक कटार चोरी
यह कटार कई दशक पूर्व सऊदी अरब के तत्कालीन एक शेख ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को तब भेंट की थी जब वह प्रधानमंत्री थे और सऊदी अरब गए थे। संवेदनशील मामला होने के कारण घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने केस की तफ्तीश के लिए तुरंत क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया था। विशेष आयुक्त, अपराध शाखा ताज हसन के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम राम चंदर (32) और संदीप कुमार (30) है।
नेहरू ने ही छोड़ दिया था कोहिनूर पर दावा, मोदी सरकार लाएगी वापस