Move to Jagran APP

विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' का मॉडल तैयार

गुजरात में लगने वाली विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का मॉडल तैयार कर लिया गया है। वल्लभभाई पटेल की इस प्रतिमा का मॉडल तीस फीट का है। मॉडल को स्वीकृति मिलने के बाद मूल प्रतिमा का निर्माण शुरू हो जाएगा। तीन साल के अंदर प्रतिमा तैयार करने

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2015 08:25 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2015 05:38 PM (IST)
विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' का मॉडल तैयार

नोएडा [प्रभात उपाध्याय]। गुजरात में लगने वाली विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का मॉडल तैयार कर लिया गया है। वल्लभभाई पटेल की इस प्रतिमा का मॉडल तीस फीट का है। मॉडल को स्वीकृति मिलने के बाद मूल प्रतिमा का निर्माण शुरू हो जाएगा। तीन साल के अंदर प्रतिमा तैयार करने की योजना है।

loksabha election banner

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के मॉडल को फाइबर से तैयार किया गया है। इसको तैयार करने में करीब दो महीने का समय लगा। मॉडल को इतिहासविदें ने स्वीकृत दे दी है। अब इसे सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट की स्वीकृति मिलनी बाकी है। यह स्वीकृति मिलते ही चेहरे का 15 फीट का एक मॉडल तैयार किया जाएगा।

इसके बाद मूल प्रतिमा का निर्माण शुरू हो जाएगा। 522 फीट की मूल प्रतिमा का निर्माण वर्ष 2018 के अंत तक कर लिया जाएगा। प्रसिद्ध शिल्पकार राम वी.सुतार ने बताया मूल प्रतिमा में किसी तरह की कमी न रह जाए, इसलिए मॉडल तैयार किया गया है।

मूर्ति के बारे में 10 खास बातें

1.मूल प्रतिमा में लगेगा 1700 टन कांस्य

2.प्रतिमा का सिर 70 फीट का होगा।

3.कंधे 140 फीट के होंगे।

4.हाथ 240 फीट का और पैर 80 फीट के होंगे।

5.आंखों की पुतली छह फीट की होगी।

6.मूल प्रतिमा के निर्माण में करीब 500 कारीगर लगेंगे।

7.पहली बार घोषणा : 7 अक्टूबर 2010

8.निर्माण की शुरुआत : 31 अक्टूबर 2014

9.ऊंचाई : 597 फीट (182 मीटर)

10.कुल लागत : 2989 करोड़ रुपये


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.