Move to Jagran APP

स्टेशन मास्टर ने वापस लौटाई टॉयलेट में गिरी सोने की चेन

एक यात्री की टॉयलेट में गिरी सोने की चेन लौटाकर स्टेशन मास्टर ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है।

By Srishti VermaEdited By: Published: Mon, 31 Jul 2017 12:11 PM (IST)Updated: Mon, 31 Jul 2017 12:11 PM (IST)
स्टेशन मास्टर ने वापस लौटाई टॉयलेट में गिरी सोने की चेन
स्टेशन मास्टर ने वापस लौटाई टॉयलेट में गिरी सोने की चेन

नई दिल्ली (प्रेट्र)। रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर काम करते हुए अनिल कुमार शुक्ला पिछले दो दशकों में यात्रियों की कई तरह से मदद करते रहे हैं। अब एक यात्री की टॉयलेट में गिरी सोने की चेन लौटाकर उन्होंने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है। वे मुंबई से करीब 260 किलोमीटर दूर योला रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं। करीब 50 ग्राम सोने का चेन एक ऑर्थोपेडिक सर्जन चवन पाटिल का था। इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये थी। डॉ. पाटिल 16 जुलाई को महाराष्ट्र एक्सप्रेस से मनमाड़ जा रहे थे। तभी उनकी चेन टॉयलेट में गिर गई थी। 18 जुलाई को उनकी बेटी ने रेल मंत्री को ट्वीट किया और मदद मांगी। इसके बाद उनको बताया गया कि चेन योला स्टेशन के पास पटरी पर ही गिर गई थी।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : दो बहनों ने दिखाई नई राह, आरजू की निशानेबाजी पर सबको नाज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.