Move to Jagran APP

दो वर्षो में आंध्र प्रदेश को मच्छर मुक्त बनाएगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब श्रीलंका मच्छर मुक्त राष्ट्र के रूप में पहचान बना सकता है और विश्व स्वास्थ्य संगठन इसकी घोषणा कर सकता है तो ऐसा करना हमारे लिए भी संभव है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 06:14 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 07:05 PM (IST)
दो वर्षो में आंध्र प्रदेश को मच्छर मुक्त बनाएगी सरकार

विजयवाड़ा, प्रेट्र। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि उनकी सरकार अगले दो वर्षो में राज्य को सौ फीसदी मच्छर मुक्त बनाएगी। राज्य को इस स्थिति में लाने के लिए मच्छरों के उन्मूलन का अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब श्रीलंका मच्छर मुक्त राष्ट्र के रूप में पहचान बना सकता है और विश्व स्वास्थ्य संगठन इसकी घोषणा कर सकता है तो ऐसा करना हमारे लिए भी संभव है।

loksabha election banner

यहां बुधवार को कलेक्टरों के दो दिवसीय कान्फ्रेंस का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह संभव है। हमने हाल ही में मच्छर के खिलाफ युद्ध छेड़ा है। हम इसपर रोजाना काम कर रहे हैं। अगले दो वर्षो में आंध्र प्रदेश मच्छर मुक्त हो जाएगा।'

आंध्र प्रदेश दो अक्टूबर को देश में एक नई पहचान कायम करने जा रहा है। इस दिन राज्य की 110 नगरपालिकाएं और 1000 गांव खुले में शौच से मुक्त घोषित होने जा रहे हैं। नायडू ने कहा, 'हमारा राज्य देश का ऐसा पहला राज्य होगा जहां सभी नगरपालिकाएं खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगी। 2018 के अंत तक सभी शेष गांव भी इस श्रेणी में आ जाएंगे।' उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने रायलसीमा को सूखा से उबरने के लिए प्रणाली तैनात की है।

भारत के दबाव से बौखलाया पाक, तय समय से पहले शुरू किया सैन्य अभ्यास

ममता के खिलाफ गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.