Move to Jagran APP

खेल जगत ने भी किया कलाम को सलाम

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर खेल जगत भी शोक में है। भारतीय खेल जगत के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर 'मिसाइल मैन' को सलाम किया है। ये हैं कुछ खिलाड़ियों के ट्वीटः

By ShivamEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 03:11 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 07:40 PM (IST)
खेल जगत ने भी किया कलाम को सलाम

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर खेल जगत भी शोक में है। भारतीय खेल जगत के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर 'मिसाइल मैन' को सलाम किया है। ये हैं कुछ खिलाड़ियों के ट्वीटः

loksabha election banner

- 'पूरा देश एक महान हस्ती के निधन पर शोकाकुल है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जाने-माने वैज्ञानिक, सबके लिए प्रेरणा और एक बेहतरीन इन्सान--रेस्ट इन पीस डॉ.अब्दुल कलाम।' - सचिन तेंदुलकर, पूर्व क्रिकेटर

- 'देश के हर नागरिक को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया, रेस्ट इन पीस एपीजे अब्दुल कलाम सर।' - अजिंक्य रहाणे, भारतीय क्रिकेटर

- 'रेस्ट इन पीस एपीजे कलाम। आज हमेशा महानतम और सबके प्रिय भारतीय राष्ट्रपति के तौर जाने जाएंगे।' - हरभजन सिंह, भारतीय क्रिकेटर

- 'रेस्ट इन पीस एपीजे अब्दुल कलाम' - पार्थिव पटेल, भारतीय क्रिकेटर

- 'आपने सबका दिल जीता सर। रेस्ट इन पीस कलाम साहब। देश को भारी नुकसान हुआ है।' - ज्वाला गट्टा, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी

- 'देश को बहुत बड़ा नुकसान, आप करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा थे। रेस्ट इन पीस एपीजे अब्दुल कलाम।' - अनिल कुंबले, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान

- 'ये बेहत उदास करने वाला दिन रहा। रेस्ट इन पीस कलाम। #गुरदासपुर हमला।' - सानिया मिर्जा, भारतीय टेनिस खिलाड़ी

- 'देश को उदास करने वाला दिन। रेस्ट इन पीस डॉक्टर कलाम। रोहिनी लॉन्च करने के लिए देश आपको हमेशा याद रखेगा। एक देश के तौर हम कलाम जी को जो तोहफा दे सकते हैं वो है उनके इंडिया 2020 वीजन को मुमकिन बनाना। शुक्रिया सर।' - रविचंद्रन अश्विन, भारतीय क्रिकेटर

- 'डॉक्टर कलाम न सिर्फ एक महान राष्ट्रपति थे बल्कि एक दूरदर्शी भी थे जिन्होंने देश को प्रेरित किया। जितने लोगों से मैं मिला उनमें से सबसे नम्र इन्सान। हमें आपकी कमी महसूस होगी सर।' - वीवीएस लक्ष्मण, पूर्व भारतीय क्रिकेटर

- 'न जाने कितनों के लिए रोल मॉडल, एक दूरदर्शी लीडर और अदम्य हस्ती। रेस्ट इन पीस एपीजे अब्दुल कलाम सर।' - विराट कोहली, भारतीय क्रिकेटर

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.