Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की घोषणा

रविवार को सपा और कांग्रेस गठबंधन की घोषणा हो गई। दोनों दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में 105 कांग्रेस और 298 सीट पर सपा के उम्मीदवारों को खड़ा करने की घोषणा की।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 22 Jan 2017 07:07 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 10:44 AM (IST)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की घोषणा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की घोषणा

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की घोषणा रविवार हो गई। दोनों दलों ने विधानसभा का चुनाव मिलकर लडऩे का संयुक्त एलान किया है। गठबंधन के बाद सपा 298 व कांग्रेस 105 सीटें पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। कांग्रेस की जीती जिन सीटों पर सपा ने प्रत्याशी उतार दिये है, उन्हें वापस लेगी। एक हफ्ते में दोनों पार्टियों का साझा एजेंडा जारी होगा। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व कांग्रेस के राजबब्बर ने आज लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन का एलान करते हुए कहा कि पंथनिरेपक्ष राजनीति की मजबूती व अखिलेश यादव के विकास कार्यो को रफ्तार देने के लिए दोनों दल एक मंच पर आये है। दोनों दल सामाजिक न्याय के सिद्धांत के पक्षधर है। इससे गठबंधन परवान चढ़ाने में आसानी हुई है।

prime article banner

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त रिपोर्ट की अनदेखी से भ्रष्टाचार को बढ़ावा

खास बातें

  • सीएम चेहरा अखिलेश
  • संयुक्त एजेंडा शीघ्र
  • दस प्रत्याशी वापस
  • सपा की सीटें 298
  • कांग्रेस की सीटें 105

---------------

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Election: सपा के चुनावी घोषणा पत्र में दिखेगी अखिलेश की झलक

संयुक्त एजेंडा शीघ्र घोषित होगा

नरेश उत्तम ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हाशिये के लोगों को न्याय दिलाने के पैरोकार हैं मगर हाल के दिनों में सांप्रदायिक ताकतें विकास की दिशा को मोडऩे का प्रयास कर रही है। ऐसे में पंथनिरपेक्ष विचारों की पक्षधर कांग्रेस से चुनाव पूर्व गठबंधन किया गया है। राजबब्बर ने कमोबेश यही बातें दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मंशा से गठबंधन हुआ है। इसके दीर्घकालीन परिणाम होंगे। इशारा किया कि यह गठबंधन सिर्फ विधानसभा चुनाव का नहीं है बल्कि प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने का है।राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सपा 289 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। दोनों दलों के कार्यकर्ता मिलकर संयुक्त दल के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में जुटेंगे। राजबब्बर ने कहा कि दोनों दलों के वरिष्ठ लोग आपस में चर्चा कर एक हफ्ते के अंदर संयुक्त एजेंडा घोषित करेंगे। इशारा किया गया कि कांग्रेस की जीती हुई जिन सीटों पर सपा ने प्रत्याशी उतार दिये है, उन्हें वापस लिया जा सकता है। हालांकि गठबंधन को लेकर पूछे जा रहे सवालों का दोनों दलों के नेताओं ने जवाब नहीं दिया। प्रत्याशियों को लेकर पूछे गए सवाल भी वे टाल गए।

देखें तस्वीरें : अखिलेश ने जारी किया समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र

तीन माह से गठबंधन का प्रयास

समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन को लेकर तीन माह से खिचड़ी पक रही थी, मगर एक हफ्ते के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर दोस्ती के प्रयास नाकाम होते नजर आ रहे थे। कांग्रेस 120 सीटें मांग रही थी जबकि सपा सौ से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं हो रही थी। शनिवार की शाम सपा की ओर से कहा भी गया कि वह सौ से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं हैै, फैसला कांग्रेस को करना है। कांग्रेस के प्रबंधक प्रशांत किशोर ने शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से दो चक्रों में बात की और फिर कांग्रेस नेतृत्व को स्थितियों की जानकारी दी गई। आखिर सपा कांग्रेस के लिए 105 सीटें छोडऩे को राजी हो गई। नतीजे में रविवार को गठबंधन का एलान हो गया।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2017: सपा व कांग्रेस में गठबंधन, कांग्रेस को 105 सीटें मिलीं

प्रेस कांफ्रेंस का स्थान बदला

सपा-कांग्रेस गठबंधन का एलान करने के लिए पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में 5.30 बजे संयुक्त पत्रकार वार्ता बुलाई गई थी। मीडिया एकत्रित भी हो गया। ठीक 5.30 पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष ने बताया कि अब 6.30 बजे ताज होटल में पत्रकार वार्ता होगी। बताया गया है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गठबंधन के एलान से पहले समाजवादी पार्टी के मंच से घोषणा नहीं करना चाहते थे जिसके बाद घोषणा का स्थान बदला गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.