मुलायम सिंह यादव स्वस्थ. रूटीन चेकअप के लिये आये पीजीआई :अखिलेश
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी। चेकअप कराने पीजीआई अस्पताल लेकर पहुँचे मुख्यमंत्री।
लखनऊ। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव शनिवार रात अचानक तबीयत बिगडऩे पर पीजीआइ पहुंच गए। इस बात की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वहां पहुंच गए। करीब पौने दो घंटे तक इमरजेंसी वार्ड-दो में दोनों मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि नेता जी को इफ्तार पार्टी में शामिल होना था, जहां वह खुद भी मौजूद थे। वहीं पता चला कि वह जांच कराने पीजीआइ पहुंचे हैं। इसलिए उन्हें देखने आया था। अब उनकी तबीयत ठीक है। चेकअप कराने के बाद रात करीब सवा दस बजे मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख पीजीआइ से वापस हुए। पीजीआइ निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि उन्हें गले में कुछ परेशानी थी।
वहीं भाजपा के लखनऊ की पश्चिम विधानसभा मंडल-3 के अध्यक्ष की नियुक्ति के विवाद से नाराज प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य माधुरी शुक्ला रक्तचाप बढ़ाने से कोमा में, सिविल अस्पताल में भर्ती, पार्टी के एक बड़े नेता के घर पर हुई बेहोश, एंबुलेंस से भेजी गई अस्पताल, पहले भी दिया था जहर खाने की धमकी।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें