Move to Jagran APP

अखिलेश सपा के प्रदेश अध्यक्ष, शिवपाल संसदीय समिति के सदस्य

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को अखिलेश यादव को सपा की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें जल्द ही कार्यकारिणी गठित करने की हिदायत दी गई है। लोकसभा चुनाव में सपा की करारी हार के बाद मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर प्रदेश इकाई भंग कर दी थी। सहयोगी संगठन भी भं

By Kamal VermaEdited By: Published: Tue, 28 Oct 2014 08:36 AM (IST)Updated: Tue, 28 Oct 2014 08:48 AM (IST)
अखिलेश सपा के प्रदेश अध्यक्ष, शिवपाल संसदीय समिति के सदस्य

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को अखिलेश यादव को सपा की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें जल्द ही कार्यकारिणी गठित करने की हिदायत दी गई है। लोकसभा चुनाव में सपा की करारी हार के बाद मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर प्रदेश इकाई भंग कर दी थी। सहयोगी संगठन भी भंग कर दिए गए थे।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी ने 'आपरेशन संगठन' पर अमल शुरू करते हुए राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के पुनर्गठन की शुरुआत की है। सात सदस्यीय बोर्ड में मुलायम सिंह यादव अध्यक्ष होंगे, जबकि शिवपाल यादव नया चेहरा हैं। लखनऊ में आठ से दस अक्टूबर तक हुए सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुलायम सिंह को नौवीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। कार्यकारिणी के गठन और राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष नामित करने का अधिकार उनको सौंपा गया था।

राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल के मुताबिक समाजवादी पार्टी के संविधान के मुताबिक संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष, मोहम्मद आजम खां, किरनमय नंदा, रवि प्रकाश वर्मा, जो एंटोनी, शिवपाल यादव को सदस्य चुना गया है। प्रो. राम गोपाल यादव खुद सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव को स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड में शिवपाल यादव पहली बार शामिल किए गए हैं। अन्य पहले भी सदस्य रह चुके हैं। बोर्ड में सदस्य का एक पद पूर्व सांसद मोहन सिंह के निधन के बाद से ही रिक्त चल रहा था। शिवपाल यादव को इसी रिक्त पद पर समायोजित किया गया है।

संसदीय बोर्ड के पुनर्गठन को नवंबर माह में राज्यसभा के लिए रिक्त होने जा रही सीटों के लिए प्रत्याशियों के चयन से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अब राज्यसभा के लिए सपा प्रत्याशियों के चयन की कवायद में तेजी आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.