सोनू निगम ने 'गुड मॉर्निंग' के साथ ट्वीट किया अजान का विडियो
सोनू निगम ने सुबह अजान का विडियो रिकॉर्ड कर ट्विटर पर डाला। यह विडियो तड़के सुबह रिकॉर्ड किया गया है।
नई दिल्ली(जेएनएन)। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल का विरोध करने वाले गायक सोनू निगम पर कोई आलोचना कर रहा है, तो कोई उनके इस विचार पर सही ठहरा रहा है। रविवार को उन्होंने एक और विडियो पोस्ट किया जिसे देखने के बाद एक बार फिर से इस विवाद को हवा मिलेगी।
सोनू निगम ने सुबह अजान (मौलवियों की ओर से की जाने वाली प्रार्थना) का विडियो रिकॉर्ड कर ट्विटर पर डाला। यह विडियो तड़के सुबह रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें अंधेरा नजर आ रहा है लेकिन अजान की आवाज पूरी तरह से साफ सुनाई दे रही है। विडियो के साथ सोनू ने लिखा है, 'गुडमॉर्निंग इंडिया'।
Goodmorning India pic.twitter.com/gG8lqPZTSQ— Sonu Nigam (@sonunigam) April 23, 2017
सोनू के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पिछले दिनों एक मीडिया संस्थान ने दावा किया था कि सोनू के घर के पास अजान की कोई आवाज नहीं आती है। शायद सोनू का ये विडियो उसी का जवाब है।
गौरतलब है कि सोनू ने हफ्ते भर पहले ट्वीट करके कहा था कि अपने धर्म को मनवाने के लिए ही इन मंदिरों, मस्जिदों के संचालक ऐसा करते हैं। उन्होंने इसे गुंडागर्दी भी बताया था। इसके बाद से वह विवादों के घेरे में आ गए। हालांकि सोनू ने अपने इस ट्वीट के साथ ये साफ कर दिया था कि उनका बयान किसी धर्म के नहीं, बल्कि लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ था।
यह भी पढ़ें: अजान को लेकर बोले दिल्ली के शाही इमाम- लाउडस्पीकर की आवाज कम करें