Move to Jagran APP

भाजपा सत्ता के लिए झूठ बोल रही है: सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला जारी रखते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी सत्ता पाने के लिए लोगों से झूठ बोल रही है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने एक बार फिर से भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल पर निशाना साधा। सोनिया ने कहा

By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 05:14 PM (IST)
भाजपा सत्ता के लिए झूठ बोल रही है: सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला जारी रखते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी सत्ता पाने के लिए लोगों से झूठ बोल रही है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने एक बार फिर से भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल पर निशाना साधा।

loksabha election banner

सोनिया ने कहा कि आज मध्यप्रदेश घोटाला प्रदेश बन कर रह गया है। केंद्र सरकार ने यहां के किसानों के लिए मदद भेजी लेकिन यहां की सरकार ने उसका सही इस्तेमाल नहीं किया। प्रदेश सरकार ने किसानों की अनदेखी की।

सोनिया ने कहा कि भाजपा हम पर भेदभाव करने का आरोप लगाती है लेकिन यह बात सही नहीं है। हमने सभी के लिए काम किया। इससे देश का विकास हुआ और पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा। सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार योजनाओं के लिए राज्यों को पैसे देती है लेकिन सरकारें उन पैसों से विकास का काम कर अपना क्रेडिट के लिए प्रचार करती है। सोनिया ने कहा कि हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है लेकिन हमने ही इससे लड़ने के लिए सबसे बड़ा हथियार सूचना का अधिकार दिया है।

पढ़ें: मोदी की महत्वकांक्षा नाकाम करे जनता: सोनिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.