उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए प्रचार नहीं करेंगे राहुल व सोनिया
उत्तर प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार नहीं करेंगे। प्रदेश में 11 सीटों के लिए 13 सितंबर को उपचुनाव होने हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी उपचुनाव के लिए कभी प्रचार नहीं करती। यूपी में जिन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं उनके नाम हैं- नोएडा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार नहीं करेंगे। प्रदेश में 11 सीटों के लिए 13 सितंबर को उपचुनाव होने हैं।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी उपचुनाव के लिए कभी प्रचार नहीं करती। यूपी में जिन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं उनके नाम हैं- नोएडा, लखनऊ इस्ट, सहारनपुर नगर, बिजनौर, ठाकुरद्वार, निघासन, हमीरपुर, छरखान, सिराथु, बलहा और रोहनिया।
पढ़ें: उपचुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा में बवाल
पढ़ें: नोएडा विधानसभा सीट पर ग्यारह उम्मीदवारों ने ठोका दावा