सोनिया गांधी ने पायलट लेने से किया इंकार
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी बिना पायलट (सुरक्षा वाहन) के ही दिल्ली लौट गई। तीन दिन पहले वह शिमला दौरे पर आई थीं। जाते समय उन्होंने पायलट लेने से इंकार कर दिया और एसपीजी सुरक्षा चक्र में ही चली गई।
जागरण ब्यूरो, शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी बिना पायलट (सुरक्षा वाहन) के ही दिल्ली लौट गई। तीन दिन पहले वह शिमला दौरे पर आई थीं। जाते समय उन्होंने पायलट लेने से इंकार कर दिया और एसपीजी सुरक्षा चक्र में ही चली गई।
सोनिया गांधी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ दोपहर के समय छराबड़ा से दिल्ली के लिए लौटीं। इससे पूर्व दोनों प्रियंका के निर्माणाधीन भवन के कार्य का जायजा लेने भी पहुंची। छराबड़ा में बन रहे आशियाने को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए वास्तुकार को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं, वास्तु को ध्यान में रखते हुए रसोई, डायनिंग हॉल, बेडरूम आदि की दिशा भी तय की गई। कुफरी के निकट छराबड़ा में उनके मकान के निर्माण से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जा रही हैं।