Move to Jagran APP

कांग्रेस को एकजुट रखती हैं सोनिया, उनके बिना टूट जाएगी पार्टी: वेंकैया

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी को एकजुट कर रखा हुआ है, उनके बिना पार्टी बिखर जाएगी। राहुल के अध्‍यक्ष बनने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Sun, 22 May 2016 07:15 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2016 08:01 PM (IST)
कांग्रेस को एकजुट रखती हैं सोनिया, उनके बिना टूट जाएगी पार्टी: वेंकैया

नई दिल्ली (प्रेट्र)। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि सोनिया गांधी ने पार्टी को एकजुट रखा है और उनके बिना पार्टी बिखर जाएगी। नायडू ने कहा कि नेतृत्व उनका आंतरिक मामला है। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि सोनिया गांधी की वजह से कांग्रेस संगठित है। अन्यथा यह बिखर गई होती। यह मेरी राय है। हालांकि मैं वंशवाद को मंजूर नहीं करता।

loksabha election banner

संसदीय कार्य मंत्री ने एक विशेष भेंट में कहा कि लोकतंत्र में वंशवाद (डाइनेस्टी) खतरनाक (नेस्टी) है, लेकिन खासतौर पर कांग्रेस और उसके समर्थकों के लिए यह स्वादिष्ट (टेस्टी) है। हालांकि वास्तविकता को स्वीकार करना होगा। सोनिया गांधी कांग्रेस को एकजुट रखे हुए हैं।

पांच राज्यों के चुनावी परिणाम का उल्लेख करते हुए नायडू ने कहा, 'लेकिन एक नेता के तौर पर उनका नेतृत्व सफल नहीं रहा। आपने यह देखा है।' हार के बाद आत्मनिरीक्षण के सोनिया गांधी के आह्वान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह हमारी चिंता नहीं है। यह उन्हें देखना है।

राहुल गांधी का कद बढ़ने के बारे में नायडू ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष पहले ही व्यावहारिक रूप से पार्टी चला रहे हैं। अगर वह बड़ी भूमिका पाते हैं या पार्टी के अध्यक्ष बन जाते हैं या संसद में कांग्रेस के नेता बन जाते हैं तो क्या दिक्कत है? कोई समस्या नहीं है।

सिर्फ गठबंधन बनाने से कोई चुनाव नहीं जीत जाता

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि जिन राज्यों में भाजपा अपने बूते चुनाव नहीं जीत सकती है, वहां पर क्षेत्रीय दलों के साथ यह गठबंधन जरूर करेगी। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ गठबंधन बनाने से कोई दल चुनाव नहीं जीत जाता है। सरकार का प्रदर्शन और नेतृत्व भी मायने रखता है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से साफ है कि जनता नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे का समर्थन कर रही है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान का भी मजाक उड़ाया कि कांग्रेस को अकेले चुनाव लड़ने के कारण असम में हार का सामना करना पड़ा।

वेंकैया नायडू से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.