पहचानिए, कौन हैं ये दो बॉलीवुड के सुपरस्टार?
रविवार को बॉलीवुड के एक स्टार ने अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उनकी बहन ने एक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
नई दिल्ली। अर्जुन कपूर ने रविवार को अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके चाहने वालों ने अपने-अपने तरह से उन्हें बधाईयां दीं। वहीं उनकी बहन सोनम कपूर ने अपनी और अर्जुन के बचपन की एक फोटो शेयर करके अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
रितिक रोशन का ये बयान बढ़ा सकता है कंगना रनोट की परेशानियां
बता दें सोनम, अर्जुन के चाचा अनिल कपूर की बेटी हैं। दोनों बेशक चचेरे भाई बहन हैं, लेकिन एक दूसरे के बीच की ट्यूनिंग काफी अच्छी है। हाल ही में सोनम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि,'अर्जुन अपनी निजी जिन्दगी में काफी शांत हैं, लेकिन भाई के रूप में वह काफी अशांत हैं। उन्होंने मुझे कहा है कि जब भी मैं किसी से शादी करने के बारे में निर्णय करूं तो मैं उनसे जरुर मिलावाऊं।'
ये क्या, शाहिद कपूर और फरहान अख्तर को घुमाया गया गधे पर बिठाकर
बता दें अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। वहीं 'नीरजा' के बाद सोनम जल्द ही 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी अहम भूमिका निभाएंगी।