...तो दिल्ली में सुंदर औरतें सड़क पर निकल सकेंगीः भारती
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को यदि पुलिस विभाग मिल जाए तो राजधानी की सड़कों पर सुंदर महिलाएं रात में निकल सकती हैं। यह कहना है आप नेता सोमनाथ भारती का। उन्होंने यह आपत्तिजनक बयान मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल की मौजूदगी में दिया।
By Sachin kEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 03:15 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 07:59 AM (IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को यदि पुलिस विभाग मिल जाए तो राजधानी की सड़कों पर सुंदर महिलाएं रात में निकल सकती हैं। यह कहना है आप नेता सोमनाथ भारती का। उन्होंने यह आपत्तिजनक बयान मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल की मौजूदगी में दिया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इससे आप की मानसिकता उजागर हुई है। कांग्रेस ने भी इस बयान की आलोचना की है।
इस बीच, भारती ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें