दिल्ली में कांगो छात्र की हत्या के बाद भारतीय दुकानों पर हमला
कांगो के छात्र की भारत में हुई हत्या के बाद वहां हुई प्रतिक्रिया के फलस्वरूप कई भारतीय दुकानों काेे स्थानीय लोगों ने निशाना बनाया है। इसमें कुछ भारतीय भी घायल हुए हैं।
नई दिल्ली (जेएनएन)। कांगो में भारतीयों की कई दुकानेंं जला देने के बाद आज भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इसको संभावित तौर पर भारत में एक कांगो छात्र की हत्या के फलस्वरूप हुई प्रतिक्रिया करार दिया है। उनका कहना है कि इस हत्या से गुस्साए लोगों ने इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया है। इन हमलों में कई भारतीयों को चोट आई है।
प्रवक्ता ने कहा कि हजारों की संख्या में अफ्रीकी देशों के छात्र भारत की विभिन्न यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए हर साल यहांं आत हैं। मौजूदा समय में भी काफी संख्या में अफ्रीकी छात्र यहां पर पढ़ाई कर रहेे हैं। भारत सरकार उन सभी की सुरक्षा को सुनिश्चित करती है। कांगो के छात्र की हत्या के बाद वहां हुई प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास वहां की स्थानीय सरकार और प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए हुए है।
दिग्विजय का वार, कहा- झूठ को सच बनाने में मोदी को महारत हासिल
पैसों की कमी से हुई पांच लाख कैंसर पीडि़तों की माैत विकास स्वरूप ने कहा कि भारत और अफ्रीकी देशों के बीच वर्षों से दोस्ताना संबंध बरकरार है। कांगो में भारतीय समुदाय के लोगों पर हुए हमले के बाद वहां पर माहौल को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को कांगो के 29 वर्षीय छात्र मसोंदा केटाडा ओलिवर की दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि उसका ऑटो रिक्शा हायर करने को लेकर विवाद हुआ था। तीन लोगों ने कथित तौर पर ओलिवर का पीछा कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
स्वामी ने पीएम से की रघुराम राजन को तुरंत बर्खास्त करने की मांग