दृष्टिहीनों के लिए अनूठा स्मार्ट केन
आइआइटी दिल्ली के छात्रों ने
नई दिल्ली। आइआइटी दिल्ली के छात्रों ने 9 साल पहले एक एक्सपेरिमेंट शुरू किया था। उनकी मेहनत रंग लाई और दृष्टिहीनों के लिए एक नये उपकरण का इजाद हुआ।
इन छात्रों ने दृष्टिहीनों के लिए एक ऐसा स्मार्ट केन तैयार किया है जो उन्हें मुंबई जैसे शहरों में चलने फिरने में सहायक होगा। इस स्मार्ट केन से अल्ट्रासोनिक साउंड वेव निकलता है जो दृष्टिहीन लोगों को चलने फिरने के दौरान आने वाले अवरोधों के बारे में तत्काल जानकारी देगा।
स्मार्ट केन से निकलने वाला अल्ट्रासोनिक साउंड वेव अवरोधों से टकराने के बाद वापस लौटता है जिससे होने वाले कंपन से दृष्टिहीन व्यक्ति को अवरोध की स्थिति के बारे में पता चल जाता है और वह सतर्क हो जाता है। 2005 में आइआइटी के कुछ छात्र दिल्ली स्थित दृष्टिहीनों के एक संस्थान में गए थे। उसी समय उनके मन में इन लोगों के लिए कुछ करने का विचार छात्रों के मन में आया था।
पढ़ें: एप्स फॉर विजुअली इम्पेयर्ड