400 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 6 साल की बच्ची, बचाव कार्य जारी
कावेरी अजित मदार नाम की एक 6 साल की बच्ची 400 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी। प्रशासन की तरफ से बच्ची को बचाने का काम तेजी से चल रहा है।
By Suchi SinhaEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 10:46 AM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 11:32 AM (IST)
बेलगाम(एएनआइ)। कर्नाटक के बेलगाम जिले में शनिवार शाम एक छह साल की बच्ची 400 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी। बच्ची को निकालने के लिये प्रशासन की तरफ से बचाव अभियान चल रहा है।
Kavery, a six year old girl fell into a 400 feet deep borewell in Belgaum, Karnataka yesterday evening. Rescue operations underway. pic.twitter.com/sKlnf84WLF
— ANI (@ANI_news) April 23, 2017
जानकारी के मुताबिक ये घटना बेलगाम जिले की है जहां एक खुले बोरवेल में बच्ची खेलते समय जा गिरी। बच्ची की पहचान कावेरी अजित मदार के रूप में हुई है। फिलहाल बच्ची को बचाने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें