Move to Jagran APP

त्रिपुरा में तृणमूल के छह निष्कासित विधायक भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल होने वालों विधायकों में सुदीप रॉय बर्मन, आशीष कुमार साहा, दिबा चंद्र रांगखॉल, बिस्व बंधु सेन, दिलीप सरकार और प्राणजीत सिंह रॉय शामिल हैं।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Mon, 07 Aug 2017 08:54 AM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 08:50 PM (IST)
त्रिपुरा में तृणमूल के छह निष्कासित विधायक भाजपा में शामिल
त्रिपुरा में तृणमूल के छह निष्कासित विधायक भाजपा में शामिल

अगरतला, प्रेट्र। त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस से निकाले जा चुके छह विधायक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। इन विधायकों ने 17 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव में राजग के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद के पक्ष में मतदान किया था।

loksabha election banner

सुदीप राय बर्मन के नेतृत्व में सभी विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। बर्मन त्रिपुरा विधानसभा में विरोधी दल (कांग्रेस) के नेता रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान, पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंत बिस्वास शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब और पार्टी के प्रदेश पर्यवेक्षक सुनील देवधर ने सभी का स्वागत किया है।

भाजपा में आए विधायकों में बर्मन के अलावा आशीष कुमार साहा, दिबा चंद्र हरांगखवल, बिश्व बंधु सेन, प्रणजीत सिंह राय और दिलीप सरकार शामिल हैं। विधायकों ने पांच अगस्त को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने तीन जुलाई को कहा था कि छह विधायकों से पार्टी को कोई लेनादेना नहीं है।

ये विधायक कांग्रेस छोड़कर तृणमूल में आए थे। वर्ष 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वाम दलों के साथ चुनावी समझौते का विधायकों ने विरोध किया था। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सभी ने माकपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं करने की घोषणा की थी। इसके बाद तृणमूल ने सभी को पार्टी से निकाल दिया था।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने दी रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: केरल जैसी हिंसा भाजपा शासित राज्य में होती तो हंगामा मच जाता : जेटली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.