Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में छह माकपाई गिरफ्तार

भाजपा कार्यकर्ता संतोष की 18 जनवरी को देर रात उसके अंदालूर स्थित घर में घुसकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 06:29 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में छह माकपाई गिरफ्तार
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में छह माकपाई गिरफ्तार

कन्नूर, प्रेट्र। केरल के कन्नूर जिले में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने सत्तारूढ़ माकपा के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। भाजपा कार्यकर्ता संतोष की 18 जनवरी को देर रात उसके अंदालूर स्थित घर में घुसकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी।

loksabha election banner

पोस्टमार्टम में संतोष के शरीर पर 21 जख्म पाए गए थे। घटना के समय संतोष के परिजन बाहर गए हुए थे। घटना के बाद भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में आंदोलन छेड़ दिया था। केरल में इससे पहले भी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते भाजपा और संघ के कई कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।

ज्यादातर मामलों में आरोप माकपा कार्यकर्ताओं पर ही लगा है। 53 वर्षीय संतोष की हत्या में जिन माकपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है वे सभी युवा हैं। इससे पहले स्थानीय माकपा नेताओं ने संतोष की हत्या के लिए उसके रिश्तेदारों को जिम्मेदार बताया था। कहा था कि जमीन के विवाद के चलते उसकी हत्या हुई है।

जलीकट्टू पर प्रदर्शन जारी, मुंबई में समर्थन में उतरे लोग

जन-धन खाताधारकों को अब सरकार देगी तीन वर्ष के लिए दो लाख का बीमा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.