त्रिपुरा में बागी 6 विधायकों की सदस्यता बरकरार
त्रिपुरा में मई में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने वाले छह कांग्रेस विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने राहत दे दी है। साठ सदस्यीय विधायिका में इन छहों बागी विधायकों की
अगरतला, पीटीआई : त्रिपुरा में मई में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने वाले छह कांग्रेस विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने राहत दे दी है। साठ सदस्यीय विधायिका में इन छहों बागी विधायकों की सदस्यता इस साल बरकरार रहेगी।
विधानसभा अध्यक्ष रामेंद्र देबनाथ ने सोमवार को बताया कि तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले विपक्ष के नेता सुदीप रॉय बर्मन के नेतृत्व में सभी छह विधायकों के विचार उन्होंने सुने।
उन्होंने त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष बिराजित सिन्हा के भी विचार सुने। उन्होंने कानून विशेषज्ञों की भी राय ली है। वह किसी भी तरह से दलबदल कानून के दायरे में नहीं आते हैं। इसलिए विधानसभा में उनकी सदस्यता वैध है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अब उन्हें पहले की तरह विपक्ष के नेता का दर्जा नहीं मिल सकेगा। हालांकि कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय पर अफसोस जताया है।
पार्टी का कहना है कि यह निर्णय राजनीति से प्रेरित है।
पढ़ें- अब बंगाल के नाम से जाना जाएगा पश्चिम बंगाल, विधानसभा ने लगाई मुहर