पीएम मोदी संग शिंजो एबी करेंगे उत्तर कोरिया के मुद्दे पर बातचीत
उन्होंने कहा मैं विश्व समुदाय से उत्तर कोरिया के खिलाफ यूएन रिज्यूल्यूशन के तहत कर्रवाई करने की अपील करता हूं, जिससे उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के प्रसार पर रोक लगे।
टोक्यो, जेएनएन: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे अपने भारत दौरे पर पीएम मोदी संग उत्तरी कोरिया के मुद्दे पर वार्ता करेंगे। उनका तीन दिवसीय भारत दौरा आज से शुरु हो रहा है। भारत दौरे पर रवाना होने से पहले शिंजो अबे ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ये बयान दिया।
उन्होंने कहा कि मैं विश्व समुदाय से उत्तर कोरिया के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र रिज्यूल्यूशन के तहत कर्रवाई करने की अपील करता हूं, जिससे उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के प्रसार पर रोक लगायी जा सके।
पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात की यात्रा से पहले शिंजो अबे ने दोनों देशों के बीच निकट सहयोग की बात दोहराई। गौरतलब है कि शिंजो अबे अहमदाबाद में हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का भूमिपूजन करेंगे। अहमदाबाद से मुंबई के बीच शुरु होने वाली यह हाईस्पीड ट्रेन जापानी बुलेट ट्रेन तकनीक पर आधारित होगी।
शिंजो अबे ने कहा कि वो चाहते हैं कि जापान की प्राइवेट कंपनियां भारत में आये और यहां के बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग करें। शिंजो अबे की पीएम मोदी के साथ होने वाली यह 10वीं मुलाकात है। भारत और जापान के राष्ट्रध्यक्षों की वर्ष 2005 से एक के बाद एक मुलाकातों का दौर जारी हैं। शिंजो अबे ने अपना पिछला भारत दौरा दिसंबर 2015 में किया था।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी व शिंजो एबी का गुजरात दौरा अाज से, 8 किमी लंबे रोड शो में होंगे शामिल