शिवसेना को मोदी के मंत्रियों की योग्यता पर संदेह
नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल के अगले दिन सहयोगी शिवसेना ने भाजपा को आड़े हाथों लिया।
मुंबई। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल के अगले दिन सहयोगी शिवसेना ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उसने कहा कि इन दिनों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के मंत्रियों जैसी क्षमता व योग्यता वाले लोगों को खोजना मुश्किल हो गया है।
मंत्रिमंडल विस्तार में नजरअंदाज किए जाने से नाराज शिवसेना की मंगलवार को तत्काल प्रतिक्रिया थी कि जिस तरह मंत्रिमंडल विस्तार किया गया, उसे देखकर दुख होता है और प्रधानमंत्री के चयन मापदंड पर भी सवाल उठता है।
बुधवार को पार्टी के मुखपत्र "सामना" के संपादकीय में शिवसेना ने लिखा, "नरेंद्र मोदी इस सरकार का इकलौता चेहरा हैं। इसकी तुलना में, इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के मंत्रालयों में बाबासाहेब अंबेडकर, बाबू जगजीवन राम, यशवंतराव चह्वाण और शंकरराव चह्वाण जैसे श्रेष्ठ सदस्य थे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय केवल पीवी नरसिंहा राव की वजह से पहचाना गया।
इसी तरह मनमोहन सिंह के कारण दुनिया ने जाना कि भारत का कोई वित्त मंत्री भी है। जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की कैबिनेट की तरह सामर्थ्यवान लोगों को आज के समय में नहीं ढूंढ़ा जा सकता है। ऐसे परिदृश्य में, मोदी के पास कोई विकल्प नहीं है, लेकिन अपनी कैबिनेट की जिम्मेदारी पूरी करनी है।"
IS को 'शपथ पत्र' भेजने में सरकारी कंप्यूटर का इस्तेमाल करते थे गिरफ्तार संदिग्ध
कैबिनेट मंत्री के प्रस्ताव पर टाल-मटोल करने की कोशिश की थी : पर्रिकर