हमें हराने के लिए भाजपा ने महाराष्ट्र में उतारी नेताओं की फौज: उद्धव
भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद से शिवसेना ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह लगातार भाजपा पर गठबंधन तोड़ने का आरोप लगाती रही है। एक बार फिर से शिवसेना ने अपने मुखपत्र के जरिए भाजपा को जमकर कोसा है। मुखपत्र के संपादकीय में लिखा गया है कि भाजपा ने शिवसेना को राज्य में हराने के मकसद से ही यह सब किया है।
मुंबई। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद से शिवसेना ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह लगातार भाजपा पर गठबंधन तोड़ने का आरोप लगाती रही है। एक बार फिर से शिवसेना ने अपने मुखपत्र के जरिए भाजपा को जमकर कोसा है। मुखपत्र के संपादकीय में लिखा गया है कि भाजपा ने शिवसेना को राज्य में हराने के मकसद से ही यह सब किया है।
इसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा के नेता अब मुलायम सिंह और लालू प्रसाद यादव की तर्ज पर राजनीति करने लगे हैं। संपादकीय में गठबंधन की टूट के लिए एक बार फिर से भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। सामना में लिखा है कि भाजपा को पाकिस्तान को हराने के लिए केंद्र में बिठाया गया था, लेकिन वो खुद पाक विरोधियों की जड़ खोदने में लग गई है। राज्यों के भाजपा सांसदों और मंत्रियों को भाजपा ने महाराष्ट्र में चुनाव हमें हराने के लिए भेजा है और वे यहां आकर वोट जुटा रहे हैं।
खुद देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल की फौज महाराष्ट्र में उतरी है और शिवसेना को हराने का बीड़ा उठाया है। उद्धव ने भाजपा पर महाराष्ट्र में गुजरातियों को बहकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि बीजेपी मुलायम-लालू की तरह जातिवाद और प्रांतवाद की राजनीति कर रही है।