Move to Jagran APP

मनमोहन सिंह का पक्ष लेते हुए भाजपा पर बरसी शिवसेना

शिवसेना ने महंगाई को लेकर अपनी सहयोगी भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उसने केंद्र और महाराष्ट्र की सरकारों पर जरूरी वस्तुओं की कीमतों को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2015 06:03 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2015 06:48 PM (IST)
मनमोहन सिंह का पक्ष लेते हुए भाजपा पर बरसी शिवसेना

मुंबई। शिवसेना ने महंगाई को लेकर अपनी सहयोगी भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उसने केंद्र और महाराष्ट्र की सरकारों पर जरूरी वस्तुओं की कीमतों को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

पार्टी मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में शिवसेना ने सवाल किया, क्या केंद्र और महाराष्ट्र में लोगों ने महंगाई जारी रहने के लिए भाजपा को वोट दिया। क्या जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ती रहेंगी। संपादकीय में कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया।

इससे खाद्य वस्तुएं और महंगी होंगी। शिवसेना ने कहा कि यूपीए शासन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को महंगाई के लिए दोष दिया जाता था। लेकिन अब सरकार बदलने के एक साल बाद भी महंगाई पर अंकुश नहीं लग पाया है।

हाल के दिनों में शिवसेना ने दूसरी बार मनमोहन सिंह का पक्ष लिया है। इससे पहले उसने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था को संभालने में पीवी नरसिंह राव और मनमोहन सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.