Move to Jagran APP

पांच सौ यात्रियों को ले जा रहा जहाज समुद्र में फंसा, सभी यात्री सुरक्षित

विशाखापत्तनम जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, 'चार में से एक जेनरेटर काम नहीं कर रहा है। जेनरेटर के काम नहीं करने से ही जहाज रुक गया है।

By Atul GuptaEdited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 05:24 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 08:49 PM (IST)
पांच सौ यात्रियों को ले जा रहा जहाज समुद्र में फंसा, सभी यात्री सुरक्षित

विशाखापत्तनम, आइएएनएस। पांच सौ से अधिक यात्रियों के साथ अंडमान रवाना हुआ जहाज मंगलवार रात से ही बंगाल की खाड़ी में फंसा हुआ है। पोत में मशीनी खराबी आ जाने से यह संकट पैदा हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें भोजन व पानी मुहैया कराया जा रहा है।

loksabha election banner

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद 1:35 मिनट पर एमवी हर्षवर्धन 506 यात्रियों और चालक दल के 50 सदस्यों के साथ अंडमान रवाना हुआ था। छह घंटे के बाद तकनीकी खराबी आ जाने से यह जहाज रुक गया और तभी से समुद्र में फंसा हुआ है। समुद्र में जहाज के फंसने के बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई। कुछ यात्रियों ने मीडिया के साथ संपर्क साधा।

विशाखापत्तनम जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, 'चार में से एक जेनरेटर काम नहीं कर रहा है। जेनरेटर के काम नहीं करने से ही जहाज रुक गया है। जेनरेटर की मरम्मत करने का प्रयास किया जा रहा है।' अधिकारी ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें भोजन व पानी मुहैया कराया गया है। भारतीय जहाजरानी निगम को उम्मीद है कि जहाज शीघ्र ही अपनी आगे की यात्रा शुरू कर देगा। विशाखापत्तनम से अंडमान तक जहाज से सफर में करीब 70 घंटे लगते हैं।

पढ़ें- नौसेना में शामिल हुआ देश का सबसे शक्तिशाली युद्धपोत, जानें-10 खास बातें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.