देखें वीडियो, धवन ने खेला ऐसा तेज़-तर्रार शॉट, तोड़ दिया विरोधी खिलाड़ी का अंगूठा
स्ट सीरीज़ के पहले ही सेशन में धवन ने ऐसा शॉट लगाया कि विरोधी खिलाड़ी का अंगूठा ही टूट गया। श्रीलंका के असेला गुनारत्ना पहले टेस्ट के साथ-साथ अब शायद सीरीज़ से ही बाहर हो जाएं।
नई दिल्ली, प्रदीप सहगल। गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शिखर धवन ने श्रीलंका को एक बड़ा झटका दे दिया। टेस्ट सीरीज़ के पहले ही सेशन में धवन ने ऐसा शॉट लगाया कि विरोधी खिलाड़ी का अंगूठा ही टूट गया। श्रीलंका के असेला गुनारत्ना पहले टेस्ट के साथ-साथ अब शायद सीरीज़ से ही बाहर हो जाएं।
भारतीय पारी का 14 ओवर श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ कुमारा फेंक रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन ने एक तेज़-तर्रार शॉट लगाया, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे स्लिप पर खड़े असेला गुनारत्ना की तरफ गई और उन्होंने इस गेंद को कैच लेने के लिए डाइव लगाई लेकिन गेंद उनके अंगूठे पर जा लगी और वो मैदान पर ही दर्द से लेट गए। इसके बाद असेला को मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। देखें वी़डियो
Dhawan catch dropped by gunaratne pic.twitter.com/Ybft5ymj4l— ABHISHEK PANDEY (@abhishkpandey29) 26 July 2017
अस्पताल में इनके अंगूठे का स्कैन किया गया और फिर मालूम पड़ा कि उनका अंगूठा टूट गया है और वो अब इस टेस्ट में शिरकत नहीं कर पाएगें। इस बात की जानकारी कॉमेंट्री के दौरान पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी रसेल अर्नोल्ड ने की।
(घायल होकर मैदान पर कराहते गुणारत्ने)
आपको बता दें कि इससे पहले शिखर धवन ने अभ्यास के दौरान भी एक ऐसा करारा शॉट लगाया था जो सीधे कैमरे पर जा लगा था। हालांकि नेट्स की वजह से गेंद बाहर नहीं आ पाई नहीं तो कैमरे के लैंस को भी नुकसान पहुंच सकता था।
(देखें अभ्यास के दौरान शिखर के शॉट का वीडियो)
Now that's one straight on the camera 🎥 courtesy @SDhawan25 #TeamIndia pic.twitter.com/2nYYw2wtwP— BCCI (@BCCI) 24 July 2017