अब आडवाणी की रूठने की उम्र नहीं: शत्रुघ्न सिन्हा
सिने स्टार व भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा (बिहारी बाबू) ने लालकृष्ण आडवाणी को अपना मार्गदर्शक, दोस्त व देश के सबसे परिपक्व नेताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी रूठने वाले नेता नहीं हैं। अब उनकी रूठने की उम्र भी नहीं रह गई है। हमारा लक्ष्य भाजपा का परचम लहराना और नरें
पटना [जागरण संवाददाता]। सिने स्टार व भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा (बिहारी बाबू) ने लालकृष्ण आडवाणी को अपना मार्गदर्शक, दोस्त व देश के सबसे परिपक्व नेताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी रूठने वाले नेता नहीं हैं। अब उनकी रूठने की उम्र भी नहीं रह गई है। हमारा लक्ष्य भाजपा का परचम लहराना और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। पटना साहिब से लोकसभा का टिकट मिलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को पटना पहुंचे। वे शुक्रवार को नामांकन करेंगे।
उन्होंने पटना साहिब से टिकट देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया तो बातों-बातों में पार्टी पर अपने एहसान भी गिना गए। कहा-मैं पार्टी से तब जुड़ा, जब भाजपा की केवल दो सीटें थीं। वहां से पार्टी को मौजूदा मुकाम तक पहुंचाने में मेरी बड़ी भूमिका रही है। 'पटना साहिब मेरी पहली और आखिरी पसंद है।' उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें दिल्ली से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी लेकिन मैंने स्पष्ट कर दिया था कि मैं पटना साहिब सीट से ही चुनाव लड़ना चाहता हूं। बिहार में भाजपा को उम्मीद से बढ़कर परिणाम मिलेंगे।
शत्रुघ्न को काला झंडा दिखाने पर मारपीट
भाजपा नेता को काला झंडा दिखाने पर गुरुवार को मारपीट हो गई। लोकहित युवा मोर्चा की तरफ से कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। दोपहर तीन बजे भाजपा नेता पत्नी व बेटे के साथ पहुंचे तो पार्टी कार्यालय के बाहर कुछ लोग उन्हें काला झंडा दिखाने की तैयारी में थे। लेकिन शत्रुघ्न के आने से पहले ही अन्य युवकों झंडे छीन लिए और मारपीट की।