शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश को बताया विकास पुरुष, नमो पर साधा निशाना
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार का विकास पुरुष बताकर प्रदेश की सियासत की हवा बदल दी। सिन्हा ने शनिवार की शाम मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और उन्हें नसीहत दी।
जागरण ब्यूरो, पटना। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार का विकास पुरुष बताकर प्रदेश की सियासत की हवा बदल दी। सिन्हा ने शनिवार की शाम मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और उन्हें नसीहत दी।
सिन्हा जदयू सांसद पवन कुमार वर्मा और आरपी सिंह के साथ नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर मिले। नीतीश व शत्रुघ्न सिन्हा के बीच मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में सिन्हा के पाला बदलने कयास लगाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि शत्रुघ्न प्रधानमंत्री के शनिवार के पटना के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद ही उन्होंने नई राजनीतिक दिशा की ओर कदम बढ़ाया है।
प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व वाली राजग सरकार में तवज्जो नहीं मिलने की वजह से शत्रुघ्न सिन्हा अरसे से खफा हैं। वह पहले भी कई मौकों पर पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी व वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी की भाजपा द्वारा उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाकर सुर्खियों में रहे हैं। सार्वजनिक मंच से भी पार्टी लाइन के खिलाफ बयान देकर वह समय-समय चर्चा में बने रहे हैं।