Move to Jagran APP

आज का दिन सबसे ठंडा, सर्दी संग कोहरे की दोहरी मार

उत्तर भारत में विगत दो दिनों से चल रही शीत लहर ने रफ्तार पकड़ ली है। शीतलहर के कारण रविवार को उत्तर प्रदेश में 17, पंजाब में एक और जम्मू में एक की मौत हो गई। कश्मीर की घाटी में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य

By vivek pandeyEdited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 08:08 AM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 04:56 PM (IST)
आज का दिन सबसे ठंडा, सर्दी संग कोहरे की दोहरी मार

नई दिल्ली। उत्तर भारत में विगत दो दिनों से चल रही शीत लहर ने रफ्तार पकड़ ली है। शीतलहर के कारण रविवार को उत्तर प्रदेश में 17, पंजाब में एक और जम्मू में एक की मौत हो गई। कश्मीर की घाटी में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में सोमवार का दिन दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। पारा पांच डिग्री के नीचे चला गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पारा 4.2 दर्ज किया गया। ठंड के साथ कोहरे की दोहरी मार लोगों को झेलनी पड़ी।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि चिल्ले कलां को घाटी में पहली बर्फबारी की शुरुआत माना जाता है। जम्मू के इंद्रा चौक इलाके में एक अज्ञात बुजुर्ग की ठंड लगने से मौत हो गई। शीत लहर ने राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के जिलों के साथ समूचे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है।

राजधानी दिल्ली में धुंध घनी होने के कारण 48 ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई। रविवार को नई दिल्ली का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो समान्य से दो डिग्र्री कम रहा। हवाओं में नमी के कारण अनेक स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

पंजाब में रविवार को लगातार चौथे दिन भी गहरी धुंध पड़ी। दिन में चली सर्द हवाओं ने ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जालंधर में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गहरी धुंध का असर रेल, सड़क व हवाई यातयात पर भी पड़ा। कई ट्रेनें घंटों लेट अपने गंतव्य को पहुंची।

हिमाचल प्रदेश वासियों को आने वाले दिनों में भारी हिमपात के लिए तैयार रहना होगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हवाएं फिर सक्रिय होंगी, जिससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। विभाग ने 22 दिसंबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। रविवार को जनजातीय क्षेत्र केलंग का तापतान लुढ़कर -7.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

वहीं हरियाणा में रविवार को दिनभर शीत लहर चलती रही। इससे क्षेत्र के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई और वह 13 डिग्री दर्ज किया गया। जींद में न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़क कर 4 डिग्री तक पहुंच गया। कैथल में अधिकतम तापमान 14.5 व न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा की गति 4.2 किलो मीटर प्रति घंटा रही। उधर सुदूर ओडिशा के डारिगबाड़ी में रविवार को तापमान शून्य से दो डिग्री कम रिकार्ड किया गया।

दो दिन से जारी कड़ाके की ठंड से पूरा उत्तर प्रदेश रविवार को भी ठिठुरता रहा। कोहरे के साथ ही शीतलहरी के थपेड़ों से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। कई जिलों में धूप नहीं निकली। ठंड की चपेट में आने से यहां 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कोहरे के चलते सड़क हादसों में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। धुंध की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। दर्जनों ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.