सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम घोषित, विकास सिंह अध्यक्ष निर्वाचित
वरिष्ठ एडवोकेट विकास सिंह को सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम घोषित। वरिष्ठ एडवोकेट विकास सिंह को सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे को 222 मतों से हराया। सिंह को 637 वोट मिले और दुष्यंत दवे को 417 वोट मिले। आउटगोइंग अध्यक्ष आरएस सूरी को 307 वोट मिले।
वी शेखर और आरपी लूथरा भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। सुकुमार पट्टोजोशी को उपाध्यक्ष चुना गया है और विक्रांत यादव को एससीबीए के सचिव के रूप में चुना गया है। मनीष कुमार दुबे कोषाध्यक्ष और पीजुश कांति रॉय संयुक्त कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। राहुल कौशिक को संयुक्त सचिव के रूप में चुना गया है।