Move to Jagran APP

कोरोना ने जिंदगी जीने का तरीका बदला, जानें- 68 दिन बाद कैसा है देश का नजारा

आइए देखते हैं कैसे देश एक बार फिर कोरोना को मात देकर एक बार फिर दौड़ने के लिए उठ खड़ा हो रहा है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 04:15 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 05:15 PM (IST)
कोरोना ने जिंदगी जीने का तरीका बदला, जानें- 68 दिन बाद कैसा है देश का नजारा
कोरोना ने जिंदगी जीने का तरीका बदला, जानें- 68 दिन बाद कैसा है देश का नजारा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण देश में 68 दिनों से थमी रफ्तार अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी हैं। ऐसे में देश के हर हिस्‍से में लोग अपने काम से बाहर निकले। नजारा देखने में बिल्‍कुल अलग था। कोरोना ने जिंदगी जीने का तरीका ही बदल दिया है। सभी लोग शारीरिक दूरी का विशेष ख्‍याल रखते हुए नजर आए। सबसे पहले बात देश की राजधानी दिल्‍ली की यहां बस स्‍टैंड और रेलवे स्‍टेशन पर लोगों की अच्‍छी-खासी भीड़ दिखी।

loksabha election banner

इसके साथ ही बॉर्डर सील होने से लोग खासे परेशान भी दिखें। वहीं मुबंई में सब्‍जी मंडी में लोगों की इतनी भीड़ दिखी की वहां जाम लग गया। यूपी में कई जगह सैलून में लोग बाल कटाते दिखे। दक्षिण भारत में ट्रेनों के शुरू होते ही लोगों में उत्‍साह देखा गया। गुजरात में बस सेवा बहाल कर दी गई है। आइए देखते हैं कैसे देश एक बार फिर कोरोना को मात देकर फिर दौड़ने के लिए उठ खड़ा हो रहा है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों द्वारा शारीरिक दूरी के मानदंडों का पालन किया जा रहा है। आज देश में 200 ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर वाहनों की लंबी कतार; यात्रियों का कहना है, "राज्य सरकार ने कल घोषणा की कि अंतर-राज्य यात्रा की अनुमति है, लेकिन आज वे हमें अनुमति नहीं दे रहे हैं क्योंकि हमारे पास कोई पास नहीं है।

महाराष्ट्र: मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से उदयन एक्सप्रेस रवाना हुई। भारतीय रेलवे ने आज से 200 यात्री ट्रेन सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया है।

तमिलनाडु में दक्षिणी रेलवे जोन के सलेम रेलवे डिवीजन में आज दो ट्रेनों ने अपने परिचालन की शुरुआत की। भारतीय रेलवे ने आज से 200 पैसेंजर ट्रेन सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया है।

केरल में कन्नूर-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल जन शताब्दी के साथ 199 यात्री कालीकट रेलवे स्टेशन से रवाना हुए हैं। भारतीय रेलवे ने आज से देश भर मे 200 यात्री ट्रेन सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया है।

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम) ने आज से अपनी बस सेवाओं को फिर से शुरू किया; अहमदाबाद में रानिप बस टर्मिनल का दृश्य।

रेलवे ने जानकारी दी है कि लखनऊ रेलवे स्टेशन से आज गोमती एक्सप्रेस रवाना हुई। सभी यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग की गई।

पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा आज से सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दिए जाने के बाद सिलीगुड़ी के एक मंदिर में लोग प्रार्थना करने के लिए पहुंच रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सैलून और ब्यूटी पार्लरों को शारीरिक दूरी और अन्य एहतियाती उपायों की शर्तों के साथ संचालित करने की अनुमति देने के बाद मुरादाबाद में आज से सैलून फिर से खुल गए हैं।

 

मुंबई के सायन इलाके में एक सब्जी मंडी के बाहर भारी जाम लग गया।

रेलवे आज से देश भर में 200 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसके तहत कर्नाटक में केएसआर बेंगलुरु-हुबली जनशताब्दी, क्रांतिवीर संगोली रायन्ना (बेंगलुरु) रेलवे स्टेशन से आज सुबह रवाना हुई।

हरियाणा: राज्य सरकार ने अंतर-राज्यीय और अंतर-जिला यात्रा की अनुमति दी है; गुरुग्राम-दिल्ली सीमा का दृश्य। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में कल हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.