Move to Jagran APP

भारत विरोधी नारे लगाने वाले छात्र पर देशद्रोह का केस

भारत विरोधी नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने कश्मीरी छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 01:20 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 02:17 AM (IST)
भारत विरोधी नारे लगाने वाले छात्र पर देशद्रोह का केस

जागरण संवाददाता, जयपुर। उदयपुर के एनजेआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कश्मीरी छात्रों द्वारा भारत विरोधी नारे लगाने के मामले में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

जिला पुलिस के अनुसार, भारत विरोधी नारे लगाने के साथ ही सोशल मीडिया पर कथित भारत विरोधी टिप्पणी को लेकर छात्र मुद्दसर रशीद के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। कश्मीरी मूल के इस छात्र का मोबाइल भी जब्त किया गया है। साइबर एवं आइटी एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। कुछ अन्य छात्रों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।

दो दिन पूर्व कश्मीरी छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाने के साथ ही पाक का झंडा फहराने का प्रयास किया था। इसके चलते अन्य राज्यों के छात्रों के साथ इनका टकराव भी हुआ था।

मुशर्रफ ने किया था देशद्रोह, आरोप तय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.