Move to Jagran APP

फोर्ब्स की अरबपति महिलाओं की सूची में सावित्री जिंदल सहित पांच भारतीय

फोर्ब्स द्वारा जारी अरबपति महिलाओं की सूची में इस बार पांच भारतीय महिलाएं शामिल हैं। यह संख्या पिछले बार जारी संख्या से तीन अधिक है। पिछली बार फोर्ब्स द्वारा जारी अरबपति महिलाओं की सूची में दो भारतीय महिलाएं थी।

By Sudhir JhaEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 08:07 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 09:14 AM (IST)
फोर्ब्स की अरबपति महिलाओं की सूची में सावित्री जिंदल सहित पांच भारतीय

नई दिल्ली। फोर्ब्स द्वारा जारी अरबपति महिलाओं की सूची में इस बार पांच भारतीय महिलाएं शामिल हैं। यह संख्या पिछले बार जारी संख्या से तीन अधिक है। पिछली बार फोर्ब्स द्वारा जारी अरबपति महिलाओं की सूची में दो भारतीय महिलाएं थी। हालांकि यह संख्या पुरुष अरबपतियों की तुलना में काफी कम है। भारतीय अरबपति महिलाओं की सूची में पहला स्थान सावित्री जिंदल का है। अरबपतियों की सूची में उनका स्थान 283 वां है और उनकी संपत्ति 5.3 अरब डॉलर है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक पूरे विश्व में अरबपतियों की संख्या 1826 है। इनमें महिला अरबपतियों की संख्या 197 है। 2014 में जारी सूची में महिला अरबपतियों की संख्या 172 थी। पुरुष और महिला अरबपतियों की संख्या में बड़ा अंतर है। महिला अरबपतियों की संख्या पुरुष अरबपतियों की तुलना में सिर्फ 11 फीसद है।

अरबपति भारतीय महिलाओं में पहला स्थान सावित्री जिंदल का है। अरबपतियों की सूची में उनका स्थान 283वां है। संपत्ति 5.3 अरब डॉलर। 2014 में सावित्री जिंदल की संपत्ति 4.9 अरब डॉलर थी। सूची में दूसरा स्थान बेनट एंड कोलमैन की इंदु जैन का है। सूची में स्थान 603 वां, संपत्ति 3.1 अरब डॉलर। तीसरे स्थान पर इंजीनीयरिंग फर्म थर्मेक्स की अनु आगा का है। सूची में 1312 वां स्थान। संपत्ति 1.5 अरब डॉलर। चौथे स्थान पर विनोद गुप्ता का है। सूची में स्थान 1533वां, संपत्ति 1.2 अरब डॉलर। पांचवें स्थान पर विकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शा का हैं। अरबपतियों की सूची में स्थान 1741 वां, संपत्ति एक अरब डॉलर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.