सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस में घुसा टैंकर, 12 की मौत
मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान रविवार की शाम अचानक एक टैंकर अनियंत्रित होकर जुलूस के बीच घुस गया और लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गया। इससे मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2016 09:12 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 09:19 PM (IST)
जागरण न्यूज नेटवर्क, रांची। मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान रविवार की शाम अचानक एक टैंकर अनियंत्रित होकर जुलूस के बीच घुस गया और लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गया। इससे मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में ले जाया गया है। घटना गिरिडीह जिले के बगोदर थाना अंतर्गत गैड़ा में हुई। इस घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन के अलावा स्थानीय विधायक को मौके पर जाकर राहत कार्य में मदद करने को कहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें