मेरे बेडरूम में क्या होता है, यह पूछने का किसी को अधिकार नहींः सानिया
दुनिया की नंबर एक युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने निजी जीवन के बारे में सवाल पूछने वालों को अाड़े हाथों लिया। वे कब बेबी प्लान कर रही है, इस सवाल के जवाब में 29 वर्षीया सानिया से कहा- मेरे बेडरूम में क्या होता है, यह पूछने का किसी को अधिकार नहीं है।
कोलकाता। दुनिया की नंबर एक युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने निजी जीवन के बारे में सवाल पूछने वालों को अाड़े हाथों लिया। वे कब बेबी प्लान कर रही है, इस सवाल के जवाब में 29 वर्षीया सानिया से कहा- मेरे बेडरूम में क्या होता है, यह पूछने का किसी को अधिकार नहीं है।
सानिया ने कुछ वर्षो पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया के लिए यह वर्ष सबसे प्रभावशाली रहा और उन्होंने इस वर्ष दो ग्रैंड स्लैम समेत कुल 10 खिताब हासिल किए।
सानिया को बीबीसी ने वर्ष 2015 की 100 प्रेरक महिलाओं की सूची में शामिल किया है। सानिया भारत में हो रहे बदलावों को लेकर खुश है, लेकिन उनका कहना है कि महिला होने के नाते उन्हें ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। सानिया अब महेश भूपति, लिएंडर पेस और मार्टिना नवरातिलोवा के साथ मिलकर भारत में तीन प्रदर्शन मिश्रित युगल मैचों का आयोजन कर रही है।