Move to Jagran APP

सांपला ने कहा- सिद्धू अभी भाजपा में ही, आगे कहीं भी जाने को स्‍वतंत्र

पंजाब भाजपा के अध्‍यक्ष विजय सांपला ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्‍नी अब भी भाजपा मेंं हैं। आगे वह कहीं भी जाने के लिए स्‍वतंत्र हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 05:02 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 08:34 PM (IST)
सांपला ने कहा- सिद्धू अभी भाजपा में ही, आगे कहीं भी जाने को स्‍वतंत्र

चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा है कि पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू अभी भाजपा में ही हैं। उन्होेंने अभी राज्यसभा की सदस्यता से ही इस्तीफा दिया है। आगे वह कोई भी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

loksabha election banner

इस्तीफे के बाद फोन किया लेकिन सिद्धू ने नहीं किया रिसीव, उसके बाद पार्टी ने नहीं किया संपर्क

यहां रविवार को पत्रकारों से बातचीत में सांपला ने कहा, मैंने राज्यसभा से इस्तीफा देने की जानकारी मिलने के बाद नवजात सिंह सिद्धू को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। मैंने उनकाे भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते उनको फोन किया था। इसके बाद पार्टी की ओर से किसी नेता ने सिद्धू से बात करने या संपर्क करने की काेशिश नहीं की। सिद्धू अब भी भाजपा में हैं अौर आगे कोई भी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है।

पढ़ें : सिद्धू पर आप नेताओं के बयान के बाद पत्नी आईं सामने, कहा- 25 को पत्ता खोलेंगे नवजोत

यह पूछे जाने पर कि नवजोत कौर ने अनुसार सिद्धू सोमवार को नई दिल्ली में अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे मे खुलासा करेंगे तो इस पर भाजपा की क्या प्रतिक्रिया है, सांपला ने कहा कि सिद्धू जो भी निर्णय लेंगे वह उनका व्यक्तिगत होगा और इस पर पार्टी को कुछ नहीं कहना है अौर न ही कोई एतराज है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा

रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में नवजोत सिंह सिद्धू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल किए जाने की चर्चा जोरों रही। हालांकि, सांपला ने कहा कि उनकी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं है।

नवजोत कौर पर हाईकमान ही करेगा कार्रवाई

सांपला सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू पर पूछे गए सवालों पर टिप्पणी करने से बचते रहे। पार्टी व गठबंधन के खिलाफ बयानबाजी पर उन्होंने इतना कहा कि यह मामला पार्टी के बड़े नेताओं के स्तर का है। कारवाई हाईकमान स्तर पर ही की जाएगी। अकाली विधायक परगट सिंह व इंदरवीर सिंह बुलारिया के निष्कासन पर उन्होंने कहा यह अकाली दल का मामला है।

केजरी का संबंध अलगाववादियों से

सांपला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका संबंध अलगाववादियों के साथ हैं। सारी पार्टी ही अलगाववादियों का समर्थन करती है। आप सांसद भगवंत मान की ओर से संसद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के मामले में सांपला ने कहा कि इस वीडियो से आतंकी संगठन सारी जानकारी जुटा सकते हैं। मान की कारगुजारी के चलते अब अगर संसद की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जाता है, तो इस पर 60 से 65 लाख रुपये का खर्च आएगा।

पढ़ें : सीएम कैंडिडेट बनाना तो दूर सिद्धू को विस चुनाव में टिकट भी नहीं देगी 'आप'

इस मौके पर सांपला ने अपनी प्रदेश टीम की घोषणा की। इसमेें आठ उपाध्यक्ष, एक संगठन महासचिव सहित दाे महासचिव, आठ सचिव, कार्यालय सचिव, कोषाध्यक्ष और महिला मोर्चा, एससी मोेर्चा व किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्षों के नामों की घोषणा की।

यह बनाए गए हैं नए पदाधिकारी-

उपप्रधान : हरजीत सिंह गरेवाल (बरनाला), राकेश राठौर (जालंधर), एडवोकेट अनिल सरीन (लुधियाना),
राजकुमार पाठी (पटियाला), संदीप रिनवा (अबोहर), उमेश शाकर (मुकेरियां), अर्चना दत (मानसा) और
सरदार इकबाल सिंह लालपुरा (रोपड़)।

सचिव : सुभाष शर्मा (अमृतसर), विनीत जोशी (चंडीगढ़), अमनदीप पुनिया (संगरूर), वीरावली (गुरदासपुर),
रेणु थापर (लुधियाना), अनिल सच्चर (जालंधर), विजयपुरी (नूरपुरबेदी) और जयश्री गुुलाटी (अमृतसर)

प्रदेश महिला मोर्चा प्रधान : मोना जायसवाल (फाजिल्का)
प्रदेश किसान मोर्चा प्रधान : सुखपाल सिंह नन्नू (फिरोजपुर)
प्रदेश एससी मोर्चा प्रधान : मंजात बाली (जालंधर)

मीडिया सचिव : दीवान अमित अरोड़ा
अतिरिक्त मीडिया सचिव : सुबोध वर्मा (फाजिल्का)
कोषाध्यक्ष : गुरदेव शर्मा (लुधियाना)
सह कोषाध्यक्ष : आदर्श भाटिया (अमृतसर)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.