साक्षी महाराज को जमानत मिली
उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज को आज लखनऊ में सीबीआइ कोर्ट से जमानत मिल गई है। भाजपा सांसद के खिलाफ अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस मामले में गैर जमानती वारंट किया गया था।
लखनऊ। उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज को आज लखनऊ में सीबीआइ कोर्ट से जमानत मिल गई है। भाजपा सांसद के खिलाफ अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस मामले में गैर जमानती वारंट किया गया था।
साक्षी महाराज को आज सीबीआइ की विशेष अदालत के विशेष न्यायाधीश शशिमौलि तिवारी की कोर्ट में पेश किया गया। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के बावजूद अदालत में हाजिर न होने का मामला था। अयोध्या के विवादित ढांचे के विध्वंस के मामले में सांसद साक्षी महाराज व कारसेवक रामचंद्र खत्री को फरार घोषित करने के बाद मामले की सुनवाई 21 जुलाई को थी, लेकिन किन्ही कारणों से नहीं हो सकी। इसके पहले 14 जुलाई को सुनवाई के समय सांसद साक्षी महाराज व बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व विधायक पवन पांडेय, जय भगवान गोयल, अमरनाथ गोयल व रामचंद्र खत्री के कोर्ट में उपस्थित न होने व उनकी ओर से दी गई हाजिरी माफी अर्जी पर अधिवक्ता के उपस्थित न होने पर अदालत ने खारिज करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया था।