पाक में 1100 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाएगा रूस
रूस दुनिया में प्राकृतिक गैस का उत्पादन करने वाला दूसरा बड़ा देश है और बीते साल यूरोपीय संघ व यूक्रेन के साथ विवाद के बाद रूस अपने निर्यात बाजार में विविधता लाने की तैयारी कर रहा है। वहीं, कराची से पाक के उत्तरी हिस्से में एलएनजी की आपूर्ति के लिए
इस्लामाबाद। रूस 1100 किमी लंबी पाइपलाइन पाकिस्तान में बिछाएगा। इसके लिए वह 2 अरब डॉलर (करीब 1,25,09,69,000 रुपये) का भारी भरकम निवेश करेगा। इस पाइपलाइन से पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची से लाहौर के बीच तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति की जाएगी।
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री शाहिद खान अब्बासी के हवाले से द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने यह जानकारी दी है। अब्बासी ने बताया कि पाकिस्तान और रूस ने हाल में मॉस्को में हुई एक बैठक में इस सौदे को अंतिम रूप दिया। दोनों देशों की सरकारों के बीच अगले महीने इस संबंध में समझौता किया जाएगा। अब्बासी ने कहा कि निवेश के बदले में रूसी कंपनियों को पाइपलाइन बिछाने का ठेका दिया जाएगा। रूस एलएनजी निर्यात की शुरुआत 2016 में कर देगा और उसने पाकिस्तान को गैस बेचने की भी पेशकश की है। समझौते के मुताबिक यह ठेका बिना किसी औपचारिक निविदा प्रक्रिया के दिया जाएगा।
दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक
रूस दुनिया में प्राकृतिक गैस का उत्पादन करने वाला दूसरा बड़ा देश है और बीते साल यूरोपीय संघ व यूक्रेन के साथ विवाद के बाद रूस अपने निर्यात बाजार में विविधता लाने की तैयारी कर रहा है। वहीं, कराची से पाक के उत्तरी हिस्से में एलएनजी की आपूर्ति के लिए यह दूसरा पाइपलाइन होगा। एक अन्य पाइपलाइन ग्वादर बंदरगाह से नवाबशाह तक बिछाने की योजना है।