गुड़गांव में बम की अफवाह से ढाई घंटे दहशत में रहे लोग
बम की अफवाह के चलते बुधवार को गुड़गांव के लोग ढाई घंटे तक दहशत में रहे। दरअसल, हुड्डा सिटी सेंटर, व्यापार केंद्र व सुपर मार्ट वन में बम रखे जाने की खबर मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही बम स्क्वायड व हरियाणा पुलिस का कमांडो दस्ता मौके पर पहुंच
गुड़गांव। बम की अफवाह के चलते बुधवार को गुड़गांव के लोग ढाई घंटे तक दहशत में रहे। दरअसल, हुड्डा सिटी सेंटर, व्यापार केंद्र व सुपर मार्ट वन में बम रखे जाने की खबर मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही बम स्क्वायड व हरियाणा पुलिस का कमांडो दस्ता मौके पर पहुंच गया।
आसपास के सभी थानों ने क्षेत्र की भी नाकेबंदी कर दी। येलो लाइन के आखिरी मेट्रा स्टेशन हुडा सिटी सेंटर को भी खाली करा दिया गया। हुडा सिटी सेंटर से चलने वाली मेट्रों की आवाजाही रोक दी गई है।
ढाई घंटे तक जांच-पड़ताल में कहीं पर भी कुछ नहीं मिला। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
पढ़ेंः आईबी ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली के होटल्स आतंकियों के निशाने पर