गठबंधन तोड़ने पर संघ ने लगाई भाजपा की क्लास : शिवसेना
शिवसेना ने दावा किया है कि 25 साल पुराना गठबंधन तोड़ने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने भाजपा की क्लास लगाई है। पार्टी के मुखपत्र सामना में यह दावा किया गया है। संघ के साथ हुई बैठक में अन्य नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और रविंद्र भुसारी के शामिल होने की बात कही गई है। सामना के पहले
मुंबई। शिवसेना ने दावा किया है कि 25 साल पुराना गठबंधन तोड़ने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने भाजपा की क्लास लगाई है। पार्टी के मुखपत्र सामना में यह दावा किया गया है। संघ के साथ हुई बैठक में अन्य नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और रविंद्र भुसारी के शामिल होने की बात कही गई है।
सामना के पहले पेज पर छपी खबर में दावा किया गया है कि 28 सितंबर की शाम को दक्षिण मुंबई में संघ और भाजपा नेताओं की गुप्त बैठक हुई थी। महाराष्ट्र में बदले राजनीतिक समीकरण में भाजपा ने संघ से मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने के तरीके को लेकर सलाह मांगी थी।
संघ नेताओं के हवाले से सामना में लिखा गया है, 'आपने गठबंधन तोड़ने से पहले संघ से सलाह मशविरा किया था? भाजपा ¨हदुत्व के मुद्दे से क्यों भाग रही है? आपने यह गठजोड़ अपने फायदे के लिए तोड़ा..इससे ¨हदू बंट गए। आपको सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है..आप किस मुंह से जनता के बीच जाकर वोट मांगेंगे।'
संघ ने भाजपा नेताओं के समक्ष यह स्पष्ट किया कि शिवसेना नीतीश कुमार की पार्टी नहीं है, वे हमारे सच्चे दोस्त हैं। इसके अलावा संघ ने लव जिहाद, लैंड जिहाद, गो हत्या और धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी भाजपा को खरी-खोटी सुनाई।
ढाई दशक के गठबंधन को तोड़ने के बाद शिवसेना के मुखपत्र द्वारा यह दूसरा खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में संघ नेताओं के हवाले से राकांपा छोड़ने वाले नेताओं को टिकट दिए जाने को लेकर भी भाजपा की आलोचना की गई है।
पढ़ें : केंद्र से हटे तो सभी 42 सांसदों को देना होगा इस्तीफा : उद्धव
पढ़ें : विस चुनाव: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने दिया महिलाओं को सबसे ज्यादा टिकट