Move to Jagran APP

भाजपा का विरोध करने पर गोवा के संघ प्रदेश प्रमुख हटाए गए

सूत्रों ने कहा कि वेलिंगकर एक नई राजनीतिक पार्टी गठित करने की योजना बना रहे थे। संघ में उनके रहते यह कदम सही नहीं था।

By Atul GuptaEdited By: Published: Wed, 31 Aug 2016 05:48 PM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 09:09 PM (IST)
भाजपा का विरोध करने पर गोवा के संघ प्रदेश प्रमुख हटाए गए

पणजी, प्रेट्र। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपने गोवा प्रदेश प्रमुख सुभाष वेलिंगकर को पद से हटा दिया है। वेलिंगकर ने राज्य की भाजपा सरकार का खुलकर विरोध किया था। हटाए गए प्रदेश प्रमुख ने अपने एक संगठन के सदस्यों के साथ हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को काला झंडा भी दिखाया था। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने वेलिंगकर को हटाए जाने पर खेद जताया है।

loksabha election banner

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने बुधवार को कहा, 'उन्हें (वेलिंगकर) उनकी जवाबदेही से मुक्त कर दिया गया है। वह कुछ राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो रहे थे। संघ के नेता होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सकते हैं।' उन्होंने कहा कि तटवर्ती राज्य में नए सांगठनिक प्रमुख पर फैसला अभी नहीं लिया जा सका है।

सूत्रों ने कहा कि वेलिंगकर एक नई राजनीतिक पार्टी गठित करने की योजना बना रहे थे। संघ में उनके रहते यह कदम सही नहीं था। संघ ही सत्ताधारी भाजपा का मेंटर है ऐसे में भाजपा का विरोध वेलिंगकर के लिए महंगा सौदा साबित हुआ है।

वेलिंगकर ने इस सप्ताह के शुरू में भाजपा के खिलाफ टिप्पणी कर विवाद पैदा कर दिया था। कथित रूप से उन्होंने कहा था कि अगले वर्ष होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा विजयी नहीं हो सकती है। क्षेत्रीय भाषा को स्कूलों में शिक्षा का माध्यम बनाने के अपने वादे से मुकर कर पार्टी ने लोगों को धोखा दिया है।

वेलिंगकर भारतीय भाषा सुरक्षा मंच का नेतृत्व कर रहे हैं। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की अनुमति देने के खिलाफ यह मंच राज्य भर में भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है।

पढ़ें- RSS ने सुभाष वेलिंगकर को हटाया, BJP के खिलाफ काम करने का आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.